शराब के नशे में युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस से की बदसलूकी

0

शराब के नशे में युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस से की बदसलूकी



बिलासपुर, छत्तीसगढ़: के बिलासपुर में बीच सड़क पर एक युवती द्वारा शराब के नशे में जमकर हंगामा करने का मामला सामने आया है। यह घटना 17 मार्च (मंगलवार) की रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजीव गांधी चौक की है, जहाँ पुलिस की टीम वाहन चेकिंग कर रही थी।

चेकिंग देख भागने की कोशिश में गिरी युवती

रात करीब 10:30 बजे महाराणा प्रताप चौक की ओर से स्कूटी पर आ रही एक युवती ने जब पुलिस को देखा, तो उसने भागने की कोशिश की। इस दौरान वह अचानक स्कूटी सहित सड़क पर गिर गई। जब पुलिसकर्मी उसे संभालने पहुंचे, तो वह उनके साथ ही विवाद और बदसलूकी करने लगी।

"ज्यादा से ज्यादा फांसी होगी", पुलिस को दी चुनौती

हंगामे के दौरान युवती ने पुलिस का हाथ पकड़ते हुए उन्हें थाने ले चलने की बात कही और चिल्लाते हुए कहा, "ज्यादा से ज्यादा फांसी होगी न और क्या होगा"। जब वहां मौजूद लोग इस घटना का वीडियो बनाने लगे, तो युवती ने गुस्से में गाली-गलौज की और कहा, "बना ले वीडियो, रील्स बनाकर वायरल कर देना"।

जांच में शराब पीने की पुष्टि, 

काफी मशक्कत और हंगामे के बाद पुलिस ने युवती की ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराई। जांच में युवती द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए: मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत मामला दर्ज किया। युवती की स्कूटी को जब्त कर लिया।

इस पूरे ड्रामे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !