मछलीपालन के लिए नगरी और करैहा जलाशय पट्टे पर दिए जाएंगे, 10 जून तक आवेदन आमंत्रित
उत्तम साहू
धमतरी, 22 अप्रैल 2026। जिले में मछलीपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगरी और करैहा जलाशयों को पट्टे पर देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जनपद पंचायत नगरी द्वारा इच्छुक व्यक्तियों एवं समूहों से 10 जून 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत नगरी के अनुसार, नगरी जलाशय का क्षेत्रफल 12.9 हेक्टेयर तथा करैहा जलाशय का क्षेत्रफल 13 हेक्टेयर है। इन दोनों जलाशयों को शासकीय नियमों एवं शर्तों के तहत 10 वर्षों की अवधि के लिए मछलीपालन हेतु पट्टे पर दिया जाएगा।
इच्छुक आवेदक निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। पट्टा आबंटन से संबंधित विस्तृत नियम एवं शर्तों की जानकारी जनपद पंचायत कार्यालय नगरी तथा मछलीपालन विभाग से प्राप्त की जा सकती है।
प्रशासन ने पात्र हितग्राहियों से समय पर आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। जिले में मछलीपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगरी और करैहा जलाशयों को पट्टे पर देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जनपद पंचायत नगरी द्वारा इच्छुक व्यक्तियों एवं समूहों से 10 जून 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत नगरी के अनुसार, नगरी जलाशय का क्षेत्रफल 12.9 हेक्टेयर तथा करैहा जलाशय का क्षेत्रफल 13 हेक्टेयर है। इन दोनों जलाशयों को शासकीय नियमों एवं शर्तों के तहत 10 वर्षों की अवधि के लिए मछलीपालन हेतु पट्टे पर दिया जाएगा।
इच्छुक आवेदक निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। पट्टा आबंटन से संबंधित विस्तृत नियम एवं शर्तों की जानकारी जनपद पंचायत कार्यालय नगरी तथा मछलीपालन विभाग से प्राप्त की जा सकती है।
प्रशासन ने पात्र हितग्राहियों से समय पर आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।