दानवीर भामाशाह जयंती पर साहू समाज की अनुकरणीय पहल

0

  दानवीर भामाशाह जयंती पर साहू समाज की अनुकरणीय पहल

हेलमेट वितरण, निःशुल्क समर कोचिंग और सेवा कार्यों से बना प्रेरणास्त्रोत


उत्तम साहू 

धमतरी, 21 अप्रैल। दानवीर भामाशाह जयंती के अवसर पर जिला साहू समाज धमतरी ने समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए कई सराहनीय कार्य किए। इस अवसर पर समाज द्वारा जरूरतमंदों की मदद, शिक्षा को बढ़ावा और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण अभियान चलाए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत ग्रामीण साहू समाज एवं अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ द्वारा वृद्धाश्रम रुद्री में फल (पपीता, केला, अंगूर) तथा अन्न सामग्री (चावल, दाल, आटा) के वितरण से हुई। इस सेवा कार्य पर आश्रम के प्रमुख लक्खूभाई भानुशाली एवं वरिष्ठजनों ने समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। इसके साथ ही कुष्ठ आश्रम रानीबगीचा रामबाग में भी फल वितरण कर मानवता का संदेश दिया गया।

शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिला साहू संघ के मार्गदर्शन में बांसपारा स्थित साहू छात्रावास में निःशुल्क समर कोचिंग सेंटर की शुरुआत की गई। इस कोचिंग में नीट, जेईई, फार्मेसी, एग्रीकल्चर, पीपीटी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। अब तक 39 विद्यार्थियों का पंजीयन हो चुका है। समाज ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर इसका लाभ लेने की अपील की है।

सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए युवा प्रकोष्ठ एवं अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ द्वारा 110 हेलमेट का निःशुल्क वितरण किया गया। इस दौरान रैली निकालकर लोगों को हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक किया गया। इस पहल की जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा भी सराहना की गई।

इस अवसर पर जिला साहू समाज के अध्यक्ष गणेशराम साहू, विधायक ओंकार साहू, लेखराम साहू, दयाराम साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, विजय साहू सहित अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. गणेश प्रसाद साहू, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अरुण साहू, किसान प्रकोष्ठ, व्यापारी प्रकोष्ठ एवं समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समाज की इस बहुआयामी पहल ने सेवा, शिक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !