धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गौवंश परिवहन का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार

0

 

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गौवंश परिवहन का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार


उत्तम साहू 

धमतरी, 04 अप्रैल 2026। जिले में गौवंशों के अवैध एवं क्रूरता पूर्वक परिवहन के खिलाफ धमतरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 09 नग गौवंश (बछड़ों) को मुक्त कराया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

मगरलोड थाना अंतर्गत चौकी करेलीबड़ी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन (क्रमांक CG 04 QL 5867) में गौवंशों को ठूंस-ठूंसकर, बिना चारा-पानी के अमानवीय तरीके से बरबसपुर (जिला दुर्ग) से मुसुरपुट्टा बाजार (सिहावा, जिला धमतरी) की ओर ले जाया जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम करेलीबड़ी के नंगरा नाला, बजरंग बली मंदिर के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। जांच के दौरान वाहन में 07 लाल एवं 02 सफेद रंग के कुल 09 बछड़े अत्यंत क्रूर अवस्था में भरे हुए पाए गए।

मौके पर वाहन चालक अभिलाष कुमार साहू (25 वर्ष) एवं उसका साथी राहुल यादव (27 वर्ष), दोनों निवासी बरबसपुर, थाना रानीतराई (जिला दुर्ग) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों द्वारा गौवंशों के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया।

प्रकरण में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप वाहन, उसके दस्तावेज (आरसी बुक एवं ड्राइविंग लाइसेंस) सहित 09 गौवंशों को जप्त किया गया है। बरामद गौवंशों को सुरक्षित रूप से गौशाला में रखा गया है।

धमतरी पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि पशुओं के प्रति हो रही क्रूरता पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !