पाली से बड़ी खबर: अमरीका पटेल “मुन्ना” बने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष

0

 

पाली से बड़ी खबर: अमरीका पटेल “मुन्ना” बने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष



        पाली से ज्ञान शंकर तिवारी की रिपोर्ट

पाली। क्षेत्र की राजनीति में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने अमरीका पटेल “मुन्ना” को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति के बाद स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

अमरीका पटेल “मुन्ना” लंबे समय से पार्टी संगठन से जुड़े हुए हैं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर लगातार सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, कार्यशैली और अनुभव को ध्यान में रखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

उनकी नियुक्ति पर क्षेत्रभर के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और क्षेत्र के विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।

स्थानीय लोगों और समर्थकों को उम्मीद है कि अमरीका पटेल “मुन्ना” अपनी नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी को और अधिक मजबूत करेंगे।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !