युवा उत्सव 2026: धमतरी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस अलर्ट मोड पर

0

 

युवा उत्सव 2026: धमतरी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस अलर्ट मोड पर


उत्तम साहू 

धमतरी, 23 अप्रैल 2026। शहर में 24 और 25 अप्रैल को आयोजित होने वाले “युवा उत्सव 2026 - इंटर कॉलेज प्रतियोगिता” को लेकर धमतरी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। कार्यक्रम को सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीएसपी धमतरी ने कलेक्टर की मौजूदगी में बी.सी.एल.एस. कॉलेज स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रवेश और निकास मार्ग, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, मंच सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

युवा उत्सव में जिले के साथ-साथ अन्य जिलों और प्रांतों से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के पहुंचने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस ने विशेष सुरक्षा प्लान तैयार किया है। कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा, वहीं सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी निगरानी करते नजर आएंगे।

भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रमुख स्थानों पर विशेष ड्यूटी लगाई गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों और प्रतिभागियों से अपील की है कि वे पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का लक्ष्य है कि यह आयोजन पूरी तरह सुरक्षित और यादगार बने।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !