हनुमान जयंती पर शिवपुर में भव्य रामायण कार्यक्रम, 30 वर्षों से निभ रही परंपरा

0

 

हनुमान जयंती पर शिवपुर में भव्य रामायण कार्यक्रम, 30 वर्षों से निभ रही परंपरा


उत्तम साहू 

नगरी। ग्राम पंचायत सिरसिदा के आश्रित ग्राम शिवपुर में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर भव्य रामायण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान हनुमान की विधिवत पूजा-अर्चना कर आरती की गई, जिससे पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण छा गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा उपस्थित रहे। उनके साथ नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, सभापति एवं जनपद सदस्य प्रेमलता नागवंशी, पार्षद अम्बिका ध्रुव, भाजपा मंडल नगरी के महामंत्री रूपेंद्र साहू, राजू गोयल, हुलास शर्मा, सुरजीत खनूजा, भगवान सिंह ठाकुर, आनंद अवस्थी, गोपाल सिंह ठाकुर, पत्रकार अभिनव अवस्थी, तरुण निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए।



मुख्य अतिथि अरुण सार्वा ने अपने संबोधन में कहा कि यह आयोजन पिछले लगभग 30 वर्षों से लगातार किया जा रहा है, जो गांव की एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने भगवान हनुमान के सेवा भाव का उल्लेख करते हुए कहा कि हमें भी समाज और जनसेवा के कार्यों में समर्पित भावना से योगदान देना चाहिए।

इस अवसर पर ग्रामीणों की मांग को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए भवन निर्माण की घोषणा की। उन्होंने बताया कि आगामी सत्र में इस दिशा में कार्य शुरू किया जाएगा।

कार्यक्रम का समापन भक्तिमय माहौल में हुआ, जहां ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आयोजन को सफल बनाया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !