केरेगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ अड्डे पर दबिश, 5 जुआरी गिरफ्तार, 1.14 लाख का माल जब्त

0

 

केरेगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ अड्डे पर दबिश, 5 जुआरी गिरफ्तार, 1.14 लाख का माल जब्त



उत्तम साहू 

धमतरी, 17 अप्रैल 2026। जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ धमतरी पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना केरेगांव पुलिस ने ग्राम साल्हेभाट खार भालूचुआ मार्ग पर चल रहे जुआ अड्डे पर दबिश देकर 5 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी, मोबाइल, मोटरसाइकिल और ताश पत्ती सहित कुल 1 लाख 14 हजार 800 रुपये का माल जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को जुआ-सट्टा के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत जिलेभर में लगातार अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई की जा रही है।



पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि ग्राम साल्हेभाट खार भालूचुआ मार्ग पर कुछ लोग स्थान बदल-बदलकर ताश के माध्यम से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद मुखबिर तैनात कर निगरानी रखी गई। मुखबिर से पुख्ता सूचना मिलने पर केरेगांव पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर कुछ आरोपी फरार हो गए, जबकि 5 जुआरियों को मौके से पकड़ लिया गया।

जब्त सामग्री

  • 6 मोबाइल फोन कीमत 12,500 रुपये
  • 4 मोटरसाइकिल कीमत 75,000 रुपये
  • नगदी रकम 27,300 रुपये
  • 52 पत्ती ताश
  • कुल कीमत: 1,14,800 रुपये

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. सुभान चन्द्राकर (37 वर्ष), ग्राम छुही
  2. फलेन्द्र साहू (36 वर्ष), ग्राम साल्हेभाठ
  3. वेदराम मंडावी (32 वर्ष), ग्राम कांटा कुर्रीडीह
  4. ईश्वर साहू (27 वर्ष), ग्राम छुही
  5. टार्जनदास मानिकपुरी (38 वर्ष), ग्राम छुही

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना केरेगांव में अपराध क्रमांक 09/26 के तहत धारा 3(2) जुआ एक्ट एवं धारा 170 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जुआ, सट्टा, IPL सट्टा, मादक पदार्थों और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !