कांकेर में दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल

0

 

कांकेर में दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल




कांकेर, 10 अप्रैल 2026। नेशनल हाईवे-30 पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। कांकेर कोतवाली थाना क्षेत्र के नाथिया नवागांव के पास दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, चारामा क्षेत्र के उड़कुड़ा गांव निवासी मंडावी परिवार शादी समारोह में शामिल होने कांकेर ब्लॉक के चिवरांग गांव गया हुआ था। कार्यक्रम से लौटते समय उनकी कार की सामने से आ रही दूसरी कार से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों में 3 महिलाएं, एक मासूम बच्चा और 2 पुरुष शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल कोंडागांव मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !