बिलासपुर में वकील को जान से मारने की धमकी, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

0

 

बिलासपुर में वकील को जान से मारने की धमकी, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

तहसील कार्यालय में दबंगई, अधिवक्ता को मिली गंभीर धमकी



बिलासपुर। शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। तहसील कार्यालय परिसर में एक अधिवक्ता को खुलेआम जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे अधिवक्ताओं में आक्रोश का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, जिला अधिवक्ता संघ के सदस्य गजेंद्र सिंह अपने कार्य से तहसील कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान संत शर्मा नामक व्यक्ति ने उनसे जमीनी विवाद में हस्तक्षेप को लेकर विवाद किया। आरोप है कि आरोपी ने न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग किया, बल्कि अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी भी दी।

बताया जा रहा है कि यह विवाद 20 अप्रैल 2026 को आयुक्त कार्यालय में की गई उस शिकायत से जुड़ा है, जिसमें शासकीय जमीन को निजी बताकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए बिक्री करने का आरोप लगाया गया था। इस मामले की खबर मीडिया में सामने आने के बाद आरोपी कथित तौर पर भड़क गया और उसने अधिवक्ता को निशाना बनाया।

पीड़ित अधिवक्ता का कहना है कि आरोपी ने खुद को प्रभावशाली व्यक्ति बताते हुए उन्हें और उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। घटना के बाद जिला अधिवक्ता संघ ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

अब इस पूरे मामले में प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !