नगर चौपाटी निर्माण कार्य का अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

0

 नगर चौपाटी निर्माण कार्य का अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

उत्तम साहू 

नगरी/ नगर पंचायत  के वार्ड क्रमांक 6, गायत्री मंदिर के सामने निर्माणाधीन चौपाटी का निरीक्षण नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छबड़ा लोक निर्माण विभाग के सभापति अश्वनी निषाद पार्षद अंबिका ध्रुव द्वारा किया गया। इस चौपाटी निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ₹17 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें10 दुकान (गुमटि) हाई मार्क्स लाइट नाली निर्माण सहित अनेक निर्माण कार्य होने हैं जिसका विधिवत टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य प्रारंभ कराया गया है।

नगर में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस चौपाटी का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव से राशि की मांग की गई थी, जिस पर शासन ने तत्परता दिखाते हुए स्वीकृति प्रदान की।


निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने मौके पर उपस्थित ठेकेदार को निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चौपाटी बनने के बाद नगरवासियों को विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे।

यह चौपाटी विशेष रूप से उन छोटे व्यापारियों के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगी, जो वर्तमान में सड़क किनारे दुर्घटना के खतरे और ट्रैफिक जाम की स्थिति के बीच अपना व्यवसाय संचालित करते हैं। शहरों की तर्ज पर विकसित की जा रही यह चौपाटी उन्हें सुरक्षित एवं व्यवस्थित स्थान प्रदान करेगी।

घनी आबादी वाले जंगल पारा क्षेत्र के समीप निर्माण होने के कारण यहां व्यापार की संभावनाएं भी अधिक हैं। साथ ही, नगर के मध्य में स्थित होने से यह स्थान आम नागरिकों के लिए भी सुविधाजनक रहेगा।

नगरवासियों को जल्द ही यह चौपाटी समर्पित किए जाने की संभावना है, जिससे यह परियोजना नगर के विकास और रोजगार के नए अवसरों के रूप में महत्वपूर्ण साबित होगी

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !