मादा तेंदुए के हमले से युवक घायल, दो शावकों के साथ दिखी, इलाके में दहशत

0

 

मादा तेंदुए के हमले से युवक घायल, दो शावकों के साथ दिखी, इलाके में दहशत



गरियाबंद। जिले के पांडुका वन परिक्षेत्र के घटारानी जंगल में रविवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक युवक पर मादा तेंदुए ने हमला कर दिया। घटना लोटेश्वर महादेव मंदिर के पास की है, जिससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम जमाही निवासी 19 वर्षीय भीखम कमार जंगल में तेंदूपत्ता बांधने के लिए रस्सी लेने गया था। इसी दौरान उसकी नजर एक मादा तेंदुए पर पड़ी, जो अपने दो शावकों के साथ छांव में बैठी थी। युवक के नजदीक पहुंचते ही मादा तेंदुए ने खुद और अपने बच्चों को खतरा महसूस करते हुए उस पर हमला कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही बिटगार्ड राहुल श्रीवास मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल प्राथमिक सहायता के रूप में 1000 रुपये प्रदान किए। साथ ही 108 एंबुलेंस की मदद से उसे फिंगेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।

वन विभाग ने घटना के बाद ग्रामीणों से अपील की है कि जंगल जाते समय विशेष सावधानी बरतें। अधिकारियों का कहना है कि जब जंगली जानवर अपने बच्चों के साथ होते हैं, तो वे अधिक आक्रामक हो जाते हैं और हल्का सा खतरा महसूस होने पर भी हमला कर सकते हैं।

इस घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !