खत्म हुई दो जिंदगियां, 40 साल की महिला और 25 वर्ष का युवक एक ही फंदे पर झुला.. गांव में सन्नाटा

0

 

 खत्म हुई दो जिंदगियां, 40 साल की महिला और 25 वर्ष का युवक एक ही फंदे पर झुला.. गांव में सन्नाटा

 


बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। रविवार सुबह जब ग्रामीण रोज की तरह खेतों की ओर निकले, तो एक पेड़ पर लटके दो शवों को देखकर उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और माहौल में सन्नाटा पसर गया।

बताया जा रहा है कि मृतकों में 40 वर्षीय संतोषी यादव और 25 वर्षीय थलेश खरांशु शामिल हैं। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के गबदी गांव से ताल्लुक रखते थे। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों के शव एक ही पेड़ पर फंदे से लटके मिले, जिससे घटना ने और भी रहस्यमयी रूप ले लिया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

महिला संतोषी यादव शादीशुदा थी और उसका 19 साल का बेटा भी है। ऐसे में इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों के बीच दोनों के संबंधों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं, हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी एंगल की पुष्टि नहीं की है।

फिलहाल पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश में जुटी है कि आखिर किन परिस्थितियों में दोनों ने इतना बड़ा कदम उठाया।

इस दर्दनाक घटना ने न सिर्फ एक परिवार, बल्कि पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है। अब सबकी नजर पुलिस जांच पर टिकी है, जो इस रहस्य से पर्दा उठाएगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !