कांग्रेस जोन गट्टासिल्ली की बैठक में चुनावी रणनीति तय, कार्यकर्ताओं को दिया एकजुटता का संदेश

0

 

कांग्रेस जोन गट्टासिल्ली की बैठक में चुनावी रणनीति तय, कार्यकर्ताओं को दिया एकजुटता का संदेश


उत्तम साहू 

नगरी। कांग्रेस कमेटी जोन गट्टासिल्ली द्वारा आयोजित संगठात्मक बैठक एवं मेल-मिलाप कार्यक्रम उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला एवं क्षेत्रीय स्तर के वरिष्ठ नेताओं के साथ बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

बैठक में जिला अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, सिहावा विधायक अम्बिका मरकाम, पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, जिला उपाध्यक्ष भानेंद्र सिंह ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष अनवर रजा, विधायक प्रतिनिधि सचिन भंसाली, जनपद सदस्य प्रमोद कुंजाम सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।



कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत बनाना, कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देना और बूथ स्तर तक सुदृढ़ रणनीति तैयार करना रहा। इस दौरान नव-नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया तथा संगठन विस्तार के लिए गांव-गांव से नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का आह्वान किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक अम्बिका मरकाम, जिला अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर और पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने कहा कि सिहावा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद सिहावा क्षेत्र में कांग्रेस की जीत जनता के अटूट विश्वास को दर्शाती है।



नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं तथा आम जनता के बीच विश्वास और मजबूत करें।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी चुनाव में विजय सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ एकजुट होकर कार्य करेंगे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !