छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद में विधिक सहायता समिति हेतु अधिवक्ता भुनेश्वर कुमार सिन्हा नामित

0

छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद में विधिक सहायता समिति हेतु अधिवक्ता भुनेश्वर कुमार सिन्हा नामित


उत्तम साहू 

धमतरी, दिनांक 27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद द्वारा विधिक सहायता के क्षेत्र में सशक्त पहल करते हुए अधिवक्ता श्री भुनेश्वर कुमार सिन्हा (नामांकन क्रमांक 166/1993), जिला अधिवक्ता संघ धमतरी (छ.ग.) के पूर्व अध्यक्ष को परिषद की विधिक सहायता समिति में नामित सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।


यह नियुक्ति परिषद की 18 अप्रैल 2026 को आयोजित सामान्य सभा की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार की गई है, जिसे दिनांक 24 अप्रैल 2026 को औपचारिक स्वीकृति प्रदान की गई। परिषद के माननीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार यह आदेश जारी किया गया है।

श्री सिन्हा के विधि क्षेत्र में लंबे अनुभव एवं समाज के वंचित वर्गों को न्याय दिलाने की प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उनकी नियुक्ति से विधिक सहायता सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने में मदद मिलने की अपेक्षा की जा रही है।

यह नियुक्ति न केवल उनके व्यक्तिगत उपलब्धि का प्रतीक है, बल्कि समूचे अधिवक्ता समाज के लिए भी गौरव का विषय है।

इस अवसर पर राज्य विधिज्ञ परिषद छत्तीसगढ़ के सदस्य अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू सहित, संघ के अध्यक्ष नीरजधर तिवारी, रवि दाते, बसंत जैन, प्रवीण साहू, कीर्ति शाह, विपिन पवार, रवि शंकर अवस्थी, समर भूषण गुप्ता, चंद्रशेखर राजपूत, शिव कुमार ओझा, मनोज निर्मलकर, दिव्यांशु साहू, पीयूष देवांगन, प्रफुलनाथ जोगी, यशवंत साहू, अजीत साहू, हेमन्त सेन, सचिन जाचक चुकेश्वर नागेन्द्र, अमित झा, सुनील सालुंके, राकेश शर्मा, दानी राम साहू, मोहित देवांगन, गेवेंद्र पटेल, अशोक बुधवानी, श्याम रंगारी, सौरभ मिश्रा, शंकर देवांगन, शमालिया साहू, मया राम साहू, एल पटेल, ओम प्रकाश तिवारी, अनिल गांधी, विकास लहरे, गोपी कुर्रे, जितेश सिन्हा, अनिल साहू, टिकेश कुमार, तानेश्वरी, भारती चंद्राकर, मोनिका, झरना ने उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना करते हुए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !