पति ने पत्नी पर डीजल डालकर लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार

0

 

पति ने पत्नी पर डीजल डालकर लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार



मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी पर डीजल डालकर आग लगा दी, जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घटना चिल्फी थाना क्षेत्र के सेनगुड़ा गांव की है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सेनगुड़ा निवासी सतीश सोनवानी ने 16 मार्च की सुबह करीब 8 बजे अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला किया। आरोपी को पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और गुस्से में आकर उसने घर में रखा डीजल पत्नी पर डालकर आग लगा दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद गंभीर रूप से झुलसी महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। अस्पताल से प्राप्त मेमो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में मामला गंभीर पाए जाने पर 9 अप्रैल को चिल्फी थाने में अपराध क्रमांक 37/26 के तहत धारा 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी। तकनीकी जांच और सूचना तंत्र की मदद से पुलिस टीम ने आरोपी सतीश सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने चरित्र शंका और गुस्से में आकर यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने कहा कि महिला के खिलाफ हिंसा किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !