आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित दुगली का शुभारंभ, किसानों को मिली बड़ी सौगात

0

 

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित दुगली का शुभारंभ, किसानों को मिली बड़ी सौगात



उत्तम साहू 

नगरी। नगरी विकासखंड के दुगली वनांचल क्षेत्र के किसानों की बहुप्रतीक्षित मांग आखिरकार पूरी हो गई। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित दुगली का मंगलवार 15 अप्रैल को औपचारिक शुभारंभ किया गया। छत्तीसगढ़ सहकारिता विभाग द्वारा प्रदेश में गठित 515 नवीन पैक्स सोसायटियों के राज्य स्तरीय वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान इसका शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने वर्चुअल माध्यम से किया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, किसान सदस्यों और ग्रामीणों को आमंत्रित किया गया था। किसानों ने टीवी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और संबोधन सुना।

इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष Rajaram Mandavi ने इसे क्षेत्र के किसानों के लिए बड़ी सौगात बताया। उन्होंने कहा कि अब तक दुगली क्षेत्र के किसानों को गट्टासिल्ली और डोंगाडूला सोसायटी से जुड़ना पड़ता था, जहां किसान पंजीयन, कृषि ऋण और अन्य कार्यों के लिए 10 से 20 किलोमीटर तक की दूरी तय करनी पड़ती थी। अब दुगली में समिति खुलने से किसानों को स्थानीय स्तर पर ही सभी सुविधाएं मिल सकेंगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इनमें रुमलाल नेताम, सुरेन्द्र राज ध्रुव, लकेश्वरी नेताम, अर्जुन नेताम, मयाराम नागवंशी, रामकुंवर मंडावी, बंशीलाल सोरी, तुलसीराम मंडावी, रामलाल तुमरेटी, बुधराम नेताम, कांशीप्रसाद, उमेन्द्र मरकाम, देवेन्द्र मंडावी, उत्तम नेताम, इन्दल नेताम, रामदास वट्टी, चिंताराम तुमरेटी, श्यामा चरण मंडावी, युगेश्वर साहू, कमलनारायण साहू, नरहरि नेताम, जीवन लाल मरकाम, संजय मरकाम, नारायण सिंह नागेश, किसुन मंडावी, भुवन मरकाम, कुमार मरकाम, विकास नेताम, रविकांत नागवंशी, छन्नू मरकाम सहित अनेक किसान भाई मौजूद रहे।

दुगली में सहकारी समिति के शुभारंभ से क्षेत्र के किसानों को अब पंजीयन, ऋण, खाद-बीज वितरण और अन्य सहकारी सेवाएं गांव के नजदीक ही उपलब्ध होंगी, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !