भीषण गर्मी में राहत: सोंढूर जलाशय से छोड़ा गया पानी, क्षेत्र के तालाबों को मिल रहा संजीवनी
ग्रामीणों को बड़ी राहत नगरी वितरक शाखा से 24 अप्रैल को छोड़ा गया पानी
उत्तम साहू
नगरी। 25 अप्रैल 2026 क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार गिरते जलस्तर के बीच ग्रामीणों और मवेशियों को निस्तारी के लिए गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा था। तालाबों के सूखने से हालात और भी चिंताजनक हो गए थे। ऐसे समय में जलसंसाधन विभाग ने संवेदनशीलता दिखाते हुए महत्वपूर्ण पहल की है।
तालाबों में पानी पहुंचने से जहां एक ओर ग्रामीणों को दैनिक उपयोग के लिए राहत मिल रही है, वहीं मवेशियों के लिए भी पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो रही है। गर्मी के इस कठिन दौर में जलसंसाधन विभाग की यह पहल क्षेत्र के लिए किसी वरदान से कम नहीं मानी जा रही है।
ग्रामीणों ने जलसंसाधन विभाग की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि समय रहते उठाया गया यह कदम न केवल जल संकट को कम करेगा, बल्कि पशुधन की सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यदि इसी प्रकार समय-समय पर जल प्रबंधन के उपाय किए जाते रहें, तो गर्मी के मौसम में होने वाली परेशानियों से काफी हद तक राहत मिल सकती है।

