स्वर्गीय जय पांडेय की तेरहवीं में शामिल हुए छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी, दी श्रद्धांजलि

0

 

स्वर्गीय जय पांडेय की तेरहवीं में शामिल हुए छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी, दी श्रद्धांजलि


                  पाली से ज्ञान शंकर तिवारी 

पाली/ दिनांक 16 अप्रैल 2026 को स्वर्गीय श्री जय पांडेय की तेरहवीं कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन (CGTA) के ब्लॉक, जिला एवं प्रांत स्तरीय पदाधिकारी तथा टीम के सदस्य शामिल हुए। सभी उपस्थितजनों ने दिवंगत आत्मा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। प्रांतीय संगठन मंत्री श्री प्रमोद सिंह राजपूत ने परिवार को आवश्यक सहायता एवं दुर्घटना बीमा दिलाने के संबंध में चर्चा करते हुए संगठन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश संगठन मंत्री श्री प्रमोद सिंह राजपूत, श्री कामता जायसवाल, श्री राठौर सर, श्री डहरिया सर, श्री रामशेखर पांडेय (ब्लॉक अध्यक्ष), श्री पीलासाव साहू (ब्लॉक सचिव), श्री राधेमोहन तिवारी (जिला महासचिव), श्री मनीष पांडे (सह सचिव), श्री जितेंद्र भारद्वाज, श्री पवन भारिया, श्री नंद कुमार राज, श्री संतोष जगत, श्री आसन दास दीवान, आत्मा राम सूर्यवंशी, श्री अश्वनी खरे, श्री बृजेश कश्यप एवं श्री राजपूत सर सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का वातावरण भावुक एवं श्रद्धामय रहा, जहां सभी ने दिवंगत जय पांडेय के व्यक्तित्व और उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !