ट्रक और माजदा की भीषण भिड़ंत, 2 की मौत, 3 जिंदगी से जूझ रहे

0

 

ट्रक और माजदा की भीषण भिड़ंत, 2 की मौत, 3 जिंदगी से जूझ रहे



कोंडागांव जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर फरसगांव क्षेत्र के बैरागी ढाबा के पास ट्रक और माजदा वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और माजदा सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी।

इस भयावह दुर्घटना में माजदा सवार दो मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन एक-दूसरे में फंस गए और शव वाहन के अंदर दब गए। शवों को बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन बुलानी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद राहत कार्य पूरा किया गया।

प्रारंभिक आशंका है कि वाहन चालक को झपकी आने से वाहन अनियंत्रित हो गया, जिससे यह हादसा हुआ। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

घटना की सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। साथ ही सड़क पर लगे लंबे जाम को हटाकर यातायात व्यवस्था बहाल की गई।

इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !