समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश, योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें

0

 

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश, योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें


उत्तम साहू 

धमतरी, 13 अप्रैल 2026। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में जिले के विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शासन की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन लक्ष्य के अनुरूप, पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय-सीमा में किया जाए, ताकि आमजन को अधिकतम लाभ मिल सके।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान खाद्य, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, आदिवासी विकास, ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास, कृषि, लोक निर्माण, पीएमजीएसवाई, जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा शहरी विकास विभागों की समीक्षा की गई।

शिक्षा और कौशल विकास पर जोर

कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए 24-25 अप्रैल को प्रस्तावित इंटर कॉलेज प्रतियोगिता की तैयारियां आकर्षक एवं व्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के तहत कॉलेजों के सुदृढ़ीकरण, स्किल डेवलपमेंट सेंटर, इन्क्यूबेशन गतिविधियों और आईटीआई उन्नयन की प्रगति तेज करने को कहा। उन्होंने युवाओं को रोजगारोन्मुखी शिक्षा से जोड़ने पर विशेष बल दिया।

स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति पर संतोष

स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, टीबी व कुष्ठ उन्मूलन, सिकल सेल प्रबंधन, एनीमिया नियंत्रण तथा विशेष स्वास्थ्य शिविरों की प्रगति पर कलेक्टर ने संतोष व्यक्त किया। समाज कल्याण एवं आदिवासी कल्याण योजनाओं के तहत सक्षम योजना, छात्रावास उन्नयन, धरती आबा उत्कर्ष अभियान, पीएम-जनमन और आजीविका कार्यक्रमों को प्राथमिकता से लागू करने के निर्देश दिए।

ग्रामीण विकास और किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, फसल विविधीकरण, उन्नत बीज वितरण, पशुपालन, मत्स्य पालन और उद्यानिकी योजनाओं की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने किसानों की आय वृद्धि और स्व-सहायता समूहों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

रोजगार और उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

औद्योगिक विकास के तहत भूमि उपलब्धता, पीएमईजीपी, एमएसएमई, लखपति दीदी योजना और निवेश प्रोत्साहन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने रोजगार सृजन के लिए ठोस पहल करने को कहा। उन्होंने स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उद्यमिता को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

शहरी विकास और आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा

शहरी क्षेत्रों में सड़क, नाली, पेयजल, पार्क, स्टेडियम, सोलर परियोजनाओं तथा पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने जनसुविधाओं के विस्तार में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैंकिंग संस्थाओं के साथ समन्वय बनाकर ऋण वितरण को प्राथमिकता देने को भी कहा।

सड़क और सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई के तहत स्वीकृत सड़कों, अनुरक्षण, भूमि अधिग्रहण तथा वन स्वीकृति की स्थिति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने लंबित कार्य शीघ्र प्रारंभ कर समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मजबूत सड़क नेटवर्क जिले के संतुलित विकास की आधारशिला है।

कलेक्टर ने नगरी-सांकरा क्षेत्र में सिंगपुर-दुगली नहर लाइनिंग कार्य का जल्द स्थल निरीक्षण करने की बात कही। साथ ही बहुप्रतीक्षित फुटहामुड़ा नहर निर्माण परियोजना को प्राथमिकता से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

बैठक के अंत में कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को नियमित फील्ड विजिट कर कार्यों की मॉनिटरिंग करने तथा ग्रुप में फोटो साझा करने के निर्देश भी दिए।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !