आंगनबाड़ी भवन निर्माण में गुणवत्ता को लेकर प्रशासन सख्त, ठेकेदार को जारी नोटिस

0

 आंगनबाड़ी भवन निर्माण में गुणवत्ता को लेकर प्रशासन सख्त, ठेकेदार को जारी नोटिस


उत्तम साहू 

धमतरी, 30 अप्रैल 2026/ डी.एम.एफ. मद अंतर्गत लालबगीचा वार्ड में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन केन्द्र क्रमांक 02 की गुणवत्ता संबंधी शिकायतों को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। इस संबंध में कलेक्टर के निर्देश पर कार्यपालन  अभियंता नगर निगम द्वारा संबंधित ठेकेदार मे. के.के. बिल्डर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टी.वी. न्यूज की मीडिया, स्थानीय  समाचार पत्र में रिपोर्ट एवं स्थानीय नागरिकों की शिकायतों में निर्माण कार्य में लापरवाही, सुरक्षा मानकों की अनदेखी तथा निम्न गुणवत्ता सामग्री के उपयोग की बात सामने आई थी। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि भूमि समतलीकरण के लिए कचरे से फिलिंग की गई है तथा कांक्रीट कार्य में निर्धारित अनुपात का पालन नहीं किया गया, जिससे भवन की मजबूती पर प्रश्न उठे हैं।

मामले को गंभीर मानते हुए कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और तत्काल जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके तहत संबंधित ठेकेदार को 3 दिवस के भीतर तथ्यात्मक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

 प्रशासन द्वारा यह भी सुनिश्चित किया गया है कि निर्माण कार्य साइट इंजीनियर के मार्गदर्शन में निर्धारित प्राक्कलन, गुणवत्ता मानकों एवं तकनीकी मापदंडों के अनुरूप ही किया जाए। यदि निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया जाता या गुणवत्ता में सुधार नहीं किया जाता, तो निविदा/अनुबंध की शर्तों के अनुसार एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का स्पष्ट संदेश: जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !