कर्णेश्वर धाम में बन रहा आकर्षक प्रवेश द्वार,पुरातत्व विभाग ने कराया मन्दिर की साफ सफाई

0

 कर्णेश्वर धाम में बन रहा आकर्षक प्रवेश द्वार,पुरातत्व विभाग ने कराया मन्दिर की साफ सफाई


उत्तम साहू 

नगरी,,कर्णेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए अब प्रवेश द्वार (गेट) निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया है। यह निर्माण कार्य न केवल धाम की भव्यता को बढ़ाएगा, बल्कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक आकर्षक और व्यवस्थित प्रवेश व्यवस्था भी सुनिश्चित करेगा।

इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग द्वारा 11 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस राशि से एक सुदृढ़, आकर्षक और पारंपरिक शैली में प्रवेश द्वार का निर्माण किया जा रहा है जो कर्णेश्वर धाम की धार्मिक गरिमा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाएगा। निर्माण कार्य में गुणवत्ता और सौंदर्य का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि यह द्वार लंबे समय तक क्षेत्र की पहचान बना रहे।


अध्यक्ष विकल गुप्ता 

ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता ने इस स्वीकृति के लिए पर्यटन विभाग व प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य लंबे समय से अपेक्षित था। उन्होंने बताया कि प्रवेश द्वार बनने से श्रद्धालुओं को धाम में प्रवेश करते समय एक व्यवस्थित और भव्य अनुभव मिलेगा, जिससे उनकी आस्था और भी प्रगाढ़ होगी।

विकल गुप्ता ने आगे कहा कि कर्णेश्वर धाम 11वी शताब्दी में राजा कर्णराज द्वारा निर्मित धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र होने के साथ-साथ पर्यटन के रूप में भी तेजी से विकसित हो रहा है। यहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं, खासकर मांघी पुर्णिमा मेला महोत्सव और  सावन महोत्सव व अन्य पर्व-त्योहारों के दौरान। ऐसे में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार आवश्यक था, जिसे ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है।

उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में धाम परिसर में 7 लाख रुपये की लागत से शौचालय व डूगरु मंच के सामने शेड की स्वीकृति हुई है कुछ दिनों में वह कार्य भी प्रारंभ हो जायेगा।पुरातत्व विभाग द्वारा  मन्दिर की साफ सफ़ाई करायी गई है।इसी तरह अन्य विकास कार्य की भी योजना बनाई जा रही है, जिससे कर्णेश्वर धाम को एक आदर्श धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सके।

स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने इस निर्माण कार्य को लेकर खुशी जाहिर की है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही एक भव्य प्रवेश द्वार तैयार होकर कर्णेश्वर धाम की शोभा में चार चांद लगाएगा।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !