सरस्वती शिशु मंदिर नगरी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
उत्तम साहू
नगरी। सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल नगरी में सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम गुरुवार, 30 अप्रैल 2026 को हर्षोल्लास के साथ घोषित किया गया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री प्रकाश चंद्र राय (प्राचार्य, डाइट नगरी) एवं श्री नरेश यादव (विभाग समन्वयक, राजिम विभाग) सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को विधिवत प्रारंभ किया गया।
कक्षा अनुसार मेधावी छात्र-छात्राएं इस प्रकार रहे—
कक्षा अरुण से बहन गीतांशी कुंजाम ने प्रथम तथा बहन रीति साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा उदय से बहन काव्या साहू प्रथम एवं भैया चिराग सोम द्वितीय स्थान पर रहे।
कक्षा प्रथम में भैया निहाल ध्रुव प्रथम तथा बहन भाविका कश्यप द्वितीय स्थान पर रहीं।
कक्षा द्वितीय से भैया कान्हा सोनी प्रथम और बहन खुशबू निषाद द्वितीय स्थान पर रहीं।
कक्षा तृतीय में बहन पूनम निर्मलकर प्रथम एवं बहन दिया जैन द्वितीय स्थान पर रहीं।
कक्षा चतुर्थ से बहन राजभारती साहू प्रथम और भैया प्रियांशु ध्रुव द्वितीय स्थान पर रहे।
कक्षा षष्ठम से भैया दिव्यांशु पटेल प्रथम एवं बहन गीतांजलि सेन द्वितीय स्थान पर रहीं।
कक्षा सप्तम में बहन तेजस्वी साक्षी प्रथम तथा बहन पल्लवी नेताम द्वितीय स्थान पर रहीं।
कक्षा नवम से बहन ट्विंकल गोस्वामी प्रथम और भैया यमन कुमार साहू द्वितीय स्थान पर रहे।
गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ आयोजन
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय समिति के अध्यक्ष श्री उत्तमचंद गोलछा ने की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्री कमल डागा, व्यवस्थापक श्री जीवनलाल नाहटा, सहसचिव श्री ललित प्रसाद शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री अजय नाहटा सहित समिति के सदस्य श्री ज्ञानचंद गोलछा, श्री रिखबचंद जैन, श्री राजेंद्र गोलछा, श्री नागेंद्र शुक्ला एवं श्री प्रकाशचंद सार्वा उपस्थित रहे।
इसके अलावा पालक समिति के अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार साहू, उपाध्यक्ष श्री आत्माराम यादव तथा बड़ी संख्या में अभिभावक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रफुल्ल चंद साहू एवं समस्त आचार्य-दीदियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमामय बनाया।
विद्यार्थियों को मिला आशीर्वाद और प्रोत्साहन
मुख्य अतिथियों ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और संस्कारों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक और उत्साहवर्धक साबित हुआ।


