फार्च्यूनर से स्कॉर्पियो तक: सीएम साय के काफिले का बदला अंदाज़, नई सवारी बनी चर्चा का विषय

0

 

फार्च्यूनर से स्कॉर्पियो तक: सीएम साय के काफिले का बदला अंदाज़, नई सवारी बनी चर्चा का विषय



रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का काफिला आज जैसे ही प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचा, वहां मौजूद पदाधिकारी और कार्यकर्ता कुछ पल के लिए ठिठक गए। वजह थी काफिले में दिख रही नई चमचमाती स्कॉर्पियो गाड़ियां, जिन्होंने अब तक इस्तेमाल हो रही टोयोटा फार्च्यूनर की जगह ले ली है।

करीब ढाई साल के कार्यकाल के बाद मुख्यमंत्री को नई गाड़ी में देख लोगों में उत्सुकता बढ़ गई। कई कार्यकर्ताओं ने नई गाड़ियों के बारे में जानकारी भी ली। अब तक मुख्यमंत्री पूर्ववर्ती सरकार के समय खरीदी गई फार्च्यूनर वाहनों का उपयोग कर रहे थे, लेकिन अब उनके काफिले में छह नई बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो शामिल कर दी गई हैं।

मुख्यमंत्री साय ने इस बदलाव को लेकर कहा कि पुरानी गाड़ियां लगातार इस्तेमाल के कारण जर्जर हो चुकी थीं और कई बार बीच रास्ते में बंद भी हो जाती थीं। सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन्हें बदला गया है।

नई स्कॉर्पियो की एंट्री के साथ मुख्यमंत्री का काफिला अब और भी दमदार और देसी अंदाज़ में नजर आ रहा है। राजनीतिक गलियारों से लेकर आम लोगों तक इस बदलाव की चर्चा जोरों पर है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !