नगरी: पूर्व विधायक पिंकी ध्रुव के विरोध में वार्डवासियों का हल्लाबोल, भाजपा से दिया सामूहिक इस्तीफा

0

 


नगरी: पूर्व विधायक पिंकी ध्रुव के विरोध में वार्डवासियों का हल्लाबोल, भाजपा से दिया सामूहिक इस्तीफा

           भाजपा स्थापना दिवस पर मचा बवाल 


उत्तम साहू 

नगरी (धमतरी): दिनांक: 06-04-2026 नगर पंचायत नगरी के वार्ड क्रमांक 09 और 10 के निवासियों ने पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह पर सामुदायिक भवन के निर्माण में बाधा डालने का गंभीर आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता से सामूहिक त्यागपत्र दे दिया है। वार्डवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिनों के भीतर निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन और चक्काजाम करने के लिए बाध्य होंगे।

                    क्या है पूरा मामला?


वार्डवासियों के अनुसार, वे पिछले कई वर्षों से सामुदायिक भवन की मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अंजनी चौक के पास स्थित एक खाली आबादी भूमि पर भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई और इसका भूमि पूजन भी संपन्न हो चुका है। हालांकि, उक्त स्थान के पास वन विभाग का एक शासकीय भवन है, जो पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह के नाम पर आवंटित है।



ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व विधायक पिछले 3 वर्षों से उस शासकीय भवन में नहीं रह रही हैं, फिर भी उनके द्वारा प्रशासन पर दबाव बनाकर सामुदायिक भवन का काम रुकवा दिया गया है। पत्र में उल्लेख है कि भूमि पूजन से पहले पूर्व विधायक ने सहमति दी थी, लेकिन अब उनके द्वारा अधिकारियों को फोन कर काम रोकने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

पार्टी के 'गढ़' में विद्रोह

शिकायती पत्र में निवासियों ने अपना दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ये दोनों वार्ड हमेशा से भाजपा के अभैद्य गढ़ रहे हैं और वे पार्टी के प्रति समर्पित रहे हैं। लेकिन जनप्रतिनिधि के इस 'दोहरे चरित्र' से आहत होकर उन्होंने आज जिला अध्यक्ष के नाम अपना इस्तीफा सौंप दिया।

प्रमुख बिंदु:

वार्ड 09 और 10 के समस्त वार्डवासियों ने भाजपा की सदस्यता छोड़ने के साथ ही। प्रशासन को 10 दिन का अल्टिमेटम दिया गया है। अगर भवन निर्माण कार्य शुरू न होने पर तहसील या मुख्य मार्ग पर चक्काजाम की चेतावनी दिया गया है 


इस दौरान वरिष्ठ भाजपाई सहदेव राम साहू, भरत साहू, अधिवक्ता सुरेश साहू वार्ड पार्षद अलका किरण साहू डिगेस्वरी साहू,योगेश साहू,ईशुलाल, दुर्गा प्रजापति,नरेंद्र प्रजापति दुर्गा प्रजापति,कुशाल साहू, शकुन साहू, रेखा साहू,जागेश्वरी साहू,धनिता साहू,अंजू साहू, कांता बाई, किरण साहू,रुकमणी साहू, सुनीता साहू,लीना साहू, विमला मनीषा साहू, सीमा साहू,विमला साहू, भारती साहू, ज्योति साहू,कमला बाई, उत्तरा साहू,पार्वती साहू |माघी साहू,बित्रा बाई,शांति बाई विश्वकर्मा, फूलमत बाई | कौशिल्या बाई, प्रेमवती साहू धरमीन साहू चंद्रिका साहू  प्रभा साहू, दीपकुंवर साहू  भोजराज साहू,जानी बाई ध्रुव,ममता साहू पदमा, जागेश्वरी साहू कुलेश्वरी बाई नेताम सहित वार्ड क्रमांक 9 और 10 के सैकड़ों वार्ड वासी उपस्थित थे।

 


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !