दुगली कन्या परिसर की बेटियों ने दिल्ली में लहराया परचम, नेशनल स्कूल गेम्स में दिखाया दम

0

 


दुगली कन्या परिसर की बेटियों ने दिल्ली में लहराया परचम, नेशनल स्कूल गेम्स में दिखाया दम


उत्तम साहू 

नगरी/दुगली: छत्तीसगढ़ की बेटियाँ खेलों के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। इसी क्रम में कन्या परिसर दुगली की चार छात्राओं ने दिल्ली में आयोजित 'स्कूल नेशनल गेम्स 2025-26' के अंतर्गत स्क्वैश (अंडर 14 बालिका वर्ग) में छत्तीसगढ़ राज्य का गौरव बढ़ाया है।


यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 16 अप्रैल 2026 से 22 अप्रैल 2026 तक दिल्ली के प्रसिद्ध त्यागराज स्टेडियम में आयोजित की गई थी। दुगली की ये होनहार बालिकाएँ 14 अप्रैल को रायपुर से ट्रेन द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हुई थीं और प्रतियोगिता के समापन के पश्चात 24 अप्रैल को सकुशल वापस लौट आई हैं। छात्राओं का मुख्य मुकाबला दिल्ली के आर.के. पुरम स्थित डी.पी.एस (DPS) में हुआ।


छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाली इन होनहार छात्राओं में 1. कु. मंजू (पिता: श्री महेश कुमार) 2. कु. कामिनी ध्रुव (पिता: श्री किशनू राम) 3. कु. भूमिका कट्टी जुर्री (पिता: श्री सम्पत राम) 4. कु. मितेश्वरी नेताम (पिता: श्री पवन कुमार)

      विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल

छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि पर कन्या परिसर दुगली में खुशी का माहौल है। संस्था प्रमुख सुश्री शांति पटेल(माध्यमिक प्रधान पाठक) और ओ.पी. वर्मा सर (प्राथमिक प्रधान पाठक) सहित समस्त स्टाफ ने बच्चों को उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

शाला समिति के अध्यक्ष श्री आशा राम ओटी,चन्द्रभान यादव श्री भरतमलिया सर एवं समिति के अन्य सदस्यों ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी। व्यायाम शिक्षिका गोपिका बारीक ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि इन छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाकर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !