नगरी..सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का हुआ भूमि पूजन, वार्डवासियों में खुशी की लहर

0

 

नगरी..सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का हुआ भूमि पूजन, वार्डवासियों में खुशी की लहर


उत्तम साहू 

नगरी। नगर पंचायत नगरी क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए वार्ड क्रमांक 10 एवं वार्ड क्रमांक 9 में सीसी रोड और नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं वार्डवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 10 के गौरा चौराहा से सहदेव साहू के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य तथा वार्ड क्रमांक 9 में तेजराम साहू के घर से अवध राम साहू के घर तक नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न हुआ। इन कार्यों के प्रारंभ होने से वार्डवासियों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से सड़क एवं जल निकासी की समस्या से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष श्री बलजीत छाबड़ा उपस्थित रहे। साथ ही पार्षदगण श्री अश्विनी निषाद, श्री शंकर देव, श्रीमती अलका साहू, श्रीमती डागेश्वरी योगेश साहू, श्री हरिश्चंद्र साहू, श्रीमती चेलेश्वरी साहू, श्रीमती मिक्की गुप्ता, श्रीमती टुकेश्वरी जयंती साहू, श्री कमल डागा सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसके अलावा सहदेव राम साहू, पवन साहू, भरत साहू, बीर कुमार साहू, दुर्गा प्रजापति, विकास सोनी, अवध राम साहू, गांधी राम साहू, शेष नारायण साहू, देवेन्द्र प्रजापति, टीकू साहू, बैसाखू राम साहू, पीताम्बर साहू, दूज राम साहू, चंदू ध्रुव, संतु प्रजापति, घनश्याम विश्वकर्मा, रोहित अमतीया, अहिल्याबाई ध्रुव, धार्मिन बाई साहू, कौशल्या बाई, छोटी साहू, गोपाल यादव, जोहत प्रजापति, योगेश कुमार साहू सहित नगर पंचायत के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

नगरवासियों ने इस विकास कार्य के लिए नगर पंचायत प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क और नाली निर्माण से आवागमन सुगम होगा तथा बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !