नगरी..लखनपुरी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 13.650 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

0

 

नगरी..लखनपुरी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 13.650 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार


                             उत्तम साहू 

नगरी। धमतरी जिले के नगरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम लखनपुरी में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए 13.650 लीटर महुआ शराब जब्त की है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती निरुपमा लोन्हारे के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में तथा आबकारी उप निरीक्षक श्री निशांत साधु के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर थाना सिहावा क्षेत्र के ग्राम लखनपुरी निवासी मैन कुमार नेताम पिता स्व. रामलाल नेताम के घर दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान टीम ने आरोपी से 650 मिलीलीटर महुआ शराब खरीदी तथा उसके निवास से करीब 13 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की। मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख), 34(2) एवं 59-क के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

आबकारी विभाग ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध मदिरा के निर्माण एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक निशांत साधु, आबकारी आरक्षक विवेक कुमार दीवान, अजय राज कश्यप, मुख्य आरक्षक मुरली सोनी, प्रशांत यादव, भूषणलाल वर्मा, नीरज चंद्राकर, सोमी पालेश्वर, मेघा सिन्हा, श्रुति साहू, नगर सैनिक जितेंद्र कोरे, ज्ञानिक ध्रुव एवं ज्योति बंजारे का सराहनीय योगदान रहा।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री जैसी गतिविधियों की जानकारी तत्काल संबंधित विभाग को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !