वैवाहिक वेबसाइट से शुरू हुई शादी, ससुराल में टूटा भरोसा: जेठ पर रेप का आरोप, पति ने की खुदकुशी

0

 

वैवाहिक वेबसाइट से शुरू हुई शादी, ससुराल में टूटा भरोसा: जेठ पर रेप का आरोप, पति ने की खुदकुशी



बिलासपुर। वैवाहिक वेबसाइट के जरिए हुई एक शादी ने युवती की जिंदगी को दर्दनाक मोड़ पर ला खड़ा किया। राजस्थान में शादी के बाद ससुराल पहुंची विवाहिता ने अपने ही जेठ पर दुष्कर्म और लगातार प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मामले ने तब और भयावह रूप ले लिया, जब पीड़िता के पति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

पीड़िता ने महिला थाना में दर्ज शिकायत में बताया कि एक वर्ष पहले उसकी शादी परिवार की सहमति से उज्जैन में हुई थी। शादी के बाद जब वह राजस्थान स्थित ससुराल पहुंची, तब उसे परिवार की कई चौंकाने वाली सच्चाइयों का पता चला। आरोप है कि उसका जेठ पहले से ही हिंसक प्रवृत्ति का था और उसने अपनी पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। वहीं, पति पर भी धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज बताए गए।

विवाहिता का आरोप है कि जेठ शुरुआत से ही उस पर गलत नजर रखता था। एक दिन उसने मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने यह बात अपने पति को बताई, तो उसने परिवार की बदनामी का हवाला देकर मामला दबाने की कोशिश की। इसके बावजूद जेठ की प्रताड़ना और मानसिक शोषण जारी रहा।

लगातार तनाव और डर के माहौल से परेशान होकर विवाहिता 25 अप्रैल को ससुराल छोड़कर किसी तरह बिलासपुर पहुंची। अगले दिन उसके पति ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। इसी बीच 28 अप्रैल को पीड़िता के मायके वालों को सूचना मिली कि उसके पति ने खुदकुशी कर ली है।

पति की मौत और ससुराल में हुए घटनाक्रम से सदमे में आई पीड़िता ने कुछ दिन बाद महिला थाना पहुंचकर आरोपी जेठ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शून्य पर अपराध दर्ज करते हुए मामला संबंधित क्षेत्राधिकार में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !