अवैध शराब कारोबार पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 51 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

0

 

अवैध शराब कारोबार पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 51 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

उत्तम साहू 

धमतरी। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रूद्री पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 51 पौवा देशी प्लेन शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब एवं बिक्री रकम सहित कुल 4,180 रुपये की सामग्री जब्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, धमतरी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में मादक पदार्थ, अवैध शराब, जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान थाना रूद्री पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सोरम स्थित शराब भट्ठी के पास बने एक खोमचे में अवैध रूप से देशी शराब बेचने का काम किया जा रहा है।

सूचना मिलते ही रूद्री पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी खोमचे में बिना किसी वैध दस्तावेज के अवैध शराब रखकर बिक्री करते पाया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 51 पौवा देशी प्लेन शराब और बिक्री रकम जब्त की।

पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र गायकवाड (25 वर्ष), निवासी हटकेशर शीतला पारा धमतरी, थाना कोतवाली, जिला धमतरी के खिलाफ थाना रूद्री में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब कारोबारियों, आदतन अपराधियों और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !