नगरी में विकास को मिली नई रफ्तार: 15.25 लाख के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन, वार्डों में सुधरेंगी मूलभूत सुविधाएं

0

 

नगरी में विकास को मिली नई रफ्तार: 15.25 लाख के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन, वार्डों में सुधरेंगी मूलभूत सुविधाएं



उत्तम साहू 

नगरी। नगर पंचायत नगरी के वार्ड क्रमांक 2, 3 और 4 के रहवासियों के लिए अच्छी खबर है। क्षेत्र में लंबे समय से प्रतीक्षित सीसी रोड, नाली निर्माण और शौचालय कक्ष निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन कर शुभारंभ किया गया। लगभग 15.25 लाख रुपये की लागत से होने वाले इन विकास कार्यों से स्थानीय नागरिकों को बेहतर आवागमन और स्वच्छता सुविधाएं मिलेंगी।

भूमिपूजन कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग सभापति अश्विनी निषाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्यों की शुरुआत की और कहा कि नगर के सभी वार्डों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा।

बताया गया कि इन कार्यों की स्वीकृति नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा और उपाध्यक्ष विकास बोहरा के विशेष प्रयासों से मिली है। स्थानीय लोगों की मांग और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इन योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

कार्यक्रम में सभापति शंकर लाल देव, पार्षद देवचरण ध्रुव, नरेश पटेल, मिक्की गुप्ता, अंबिका ध्रुव, टुकेश्वरी साहू, चेलेश्वरी साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं वार्डवासी उपस्थित रहे। वहीं नगर पंचायत की ओर से इंजीनियर परमेश ध्रुव, कर्मचारी कमल सिन्हा, प्रवीण सोम एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।

भूमिपूजन के दौरान स्थानीय नागरिकों ने विकास कार्यों के शुभारंभ पर खुशी जाहिर करते हुए नगर पंचायत की पहल की सराहना की। लोगों का कहना है कि सड़क और नाली निर्माण से वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान होगा तथा क्षेत्र में स्वच्छ और सुगम वातावरण तैयार होगा।

नगर पंचायत नगरी का यह कदम शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !