कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने दिया नगरी को बड़ी सौगात : बॉक्स क्रिकेट स्टेडियम के लिए 19.89 लाख की स्वीकृति

0

 कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने दिया नगरी को बड़ी सौगात : बॉक्स क्रिकेट स्टेडियम के लिए 19.89 लाख की स्वीकृति



उत्तम साहू 

नगरी,धमतरी। जिले में खेल सुविधाओं के विस्तार और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने की दिशा में धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने एक और बड़ी सौगात दी है। नगरी नगर पंचायत क्षेत्र में आधुनिक बॉक्स क्रिकेट स्टेडियम निर्माण के लिए 19 लाख 89 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, उपाध्यक्ष विकास बोहरा, सभापति अश्वनी निषाद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा वार्ड क्रमांक 7 स्थित हाई स्कूल मैदान में बॉक्स क्रिकेट स्टेडियम निर्माण की मांग कलेक्टर से की गई थी। युवाओं की खेल प्रतिभा और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने इस मांग को मंजूरी प्रदान की।


कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार खेलों को बढ़ावा देने में अग्रणी भूमिका निभा रही है। जिले के आदिवासी एवं ग्रामीण अंचलों की खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि खिलाड़ी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकें। उन्होंने उम्मीद जताई कि नगरी क्षेत्र के युवा इस सुविधा का लाभ लेकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

नगर पंचायत अध्यक्ष श्री छाबड़ा ने कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धमतरी जिले को एक संवेदनशील और सक्रिय कलेक्टर मिला है, जो लगातार ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों का दौरा कर आम जनता की समस्याएं सुनते हैं और त्वरित निराकरण करते हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक बॉक्स क्रिकेट स्टेडियम नगर के युवाओं के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का केंद्र बनेगा।


नगर पंचायत द्वारा जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य शुरू किए जाने की जानकारी दी गई है। स्टेडियम की स्वीकृति मिलने से खिलाड़ियों और नगरवासियों में उत्साह का माहौल है।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष विकास बोहरा, सभापति अश्वनी निषाद, शंकर देव, विनीता कोठारी, अलका साव, राजा पवार, देवचरण ध्रुव, मिक्की गुप्ता, नरेश पटेल, चेलेश्वरी साहू, जयंती टुकेश्वरी साहू, डागेश्वरी साहू, अंबिका ध्रुव, यश करण पटेल, हरीश साहू सहित सीएमओ यशवंत वर्मा और इंजीनियर परमेश ध्रुव ने भी कलेक्टर अविनाश मिश्रा के प्रति आभार जताया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !