अवैध शराब कारोबार पर धमतरी पुलिस का सख्त प्रहार, 2 आरोपी गिरफ्तार

0

अवैध शराब कारोबार पर धमतरी पुलिस का सख्त प्रहार, 2 आरोपी गिरफ्तार



उत्तम साहू,धमतरी दिनांक: 04 मई 2026 जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भखारा पुलिस ने ग्राम कोसमर्रा, कोपेडीह और कोलियारी मोड़ में ताबड़तोड़ कार्रवाई कर अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कसा है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए भखारा पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन कर सुनियोजित तरीके से दबिश दी और अवैध शराब के ठिकानों का भंडाफोड़ किया।

       कोसमर्रा में कार्रवाई

ग्राम कोसमर्रा के नया तालाब क्षेत्र में मुखबिर सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर लेखराम पारधी (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 29 पौवा देशी शराब (5.220 लीटर) और 750 रुपये नगद बरामद हुए। आरोपी के बताए स्थान से अतिरिक्त शराब भी जप्त की गई।
कुल जप्ती: 3,070 रुपये
आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

          कोपेडीह में बड़ी कार्रवाई

ग्राम कोपेडीह में अवैध कच्ची महुआ शराब के निर्माण की शिकायत पर पुलिस ने व्यापक रेड की। खेत, खलिहान, तालाब और नहरों के आसपास संचालित अवैध भट्ठियों को चिन्हित कर ध्वस्त किया गया।
इस दौरान लगभग 170-180 बोरी महुआ लाहान एवं शराब बनाने के उपकरणों को मौके पर ही नष्ट किया गया। इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में भारी दहशत फैल गई।

     कोलियारी मोड़ में कार्रवाई

कोलियारी मोड़ (भखारा) में पुलिस ने घेराबंदी कर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 05 N 4131 को रोका। तलाशी में 35 पौवा देशी शराब (6.300 लीटर) बरामद हुई।
आरोपी तुलसी राम साहू उर्फ राजू (54 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।

जप्त सामग्री:

  • 35 पौवा देशी शराब (कीमत लगभग 2,800 रुपये)
  • मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 15,000 रुपये)

कुल जप्ती: 17,800 रुपये

आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया।

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेजा जाएगा और उनके नेटवर्क पर भी प्रभावी प्रहार किया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !