सुशासन तिहार 2026 : ग्राम सिवनीकला में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, 15 पंचायतों के ग्रामीणों ने लिया लाभ

0

 

सुशासन तिहार 2026 : ग्राम सिवनीकला में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, 15 पंचायतों के ग्रामीणों ने लिया लाभ



उत्तम साहू 

धमतरी, 08 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत विकासखंड कुरूद के ग्राम पंचायत सिवनीकला में आज जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में 15 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न योजनाओं का लाभ लिया।

शिविर में ग्राम पंचायत सिवनीकला के अलावा सिर्री, गातापार (आ), कुल्हाड़ी, फुसेरा, दर्रा, खर्रा, संकरी, चिवरी, मरौद, अंटग, कोडेबोड़, धूमा, परसट्ठी एवं अछोटी सहित कुल 15 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए। विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया।

539 आवेदन प्राप्त, 54 मामलों का मौके पर निराकरण

शिविर में कुल 539 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 537 मांग एवं 02 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल रहे। प्राप्त आवेदनों में से 54 प्रकरणों का त्वरित निराकरण मौके पर ही किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की।

विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को राज्य शासन एवं अपने-अपने विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। आवेदन प्रक्रिया, फॉर्म भरने की विधि एवं योजनाओं का लाभ लेने के तरीकों को भी सरल भाषा में समझाया गया।

दिव्यांगजनों को ट्राइसिकल, हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र एवं सामग्री वितरित


शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र, चेक, कार्ड, उपकरण एवं अन्य सामग्री का वितरण किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को ट्राइसिकल प्रदान की गई, जबकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने नोनी सुरक्षा योजना के तहत प्रमाण-पत्र एवं पोषण टोकरी वितरित की। कृषि विभाग द्वारा नील-हरित कार्ड, विद्युत विभाग द्वारा समाधान योजना एवं प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से संबंधित लाभ प्रदान किए गए। वहीं राजस्व विभाग ने बी-1 प्रमाण-पत्र और श्रम विभाग ने नारी सशक्तिकरण योजना अंतर्गत सहायता राशि वितरित की।

शासन और जनता के बीच सीधा संवाद : गौकरण साहू

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना तथा ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि प्रशासन अब गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहा है और योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचा रहा है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धमतरी ने कहा कि सुशासन तिहार शासन की जनकल्याणकारी सोच का प्रतीक है। इस अभियान के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य , जनपद सदस्य , , ग्राम पंचायत सिवनीकला की सरपंच सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जनपद पंचायत कुरूद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी , कार्यपालन अभियंता , उपसंचालक पंचायत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहितकारी एवं उपयोगी बताया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !