शहीद कप 2026 क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, जनपद अध्यक्ष ने बल्ले से दिखाया जोहर
उत्तम साहू
नगरी। वनांचल क्षेत्र के गौरव ग्राम दुगली में शहीद जवान निर्मल सिंह नेताम की स्मृति में आयोजित आठ दिवसीय “शहीद कप 2026” छत्तीसगढ़ पंचायत स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। डायमंड क्रिकेट क्लब दुगली, कौव्हाबाहरा एवं कोलियारी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ जनपद पंचायत नगरी अध्यक्ष महेश गोटा के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत शहीद जवान निर्मल सिंह नेताम एवं स्वर्गीय जवान महेंद्र नेताम के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष महेश गोटा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल तन और मन दोनों के लिए बेहद जरूरी है। खेल ही शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास का मजबूत आधार बनता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना बनाए रखते हुए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का परिचय देने की अपील की।
शुभारंभ अवसर पर जनपद अध्यक्ष महेश गोटा ने बल्ला थामकर क्रिकेट मैदान में हाथ आजमाया, वहीं विकेट के पीछे जनपद सदस्य भी नजर आए। दुगली सरपंच ने भी गेंदबाजी कर खिलाड़ियों एवं ग्रामीणों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान मैदान में खेल प्रेमियों का उत्साह देखने लायक रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता दुगली जनपद सदस्य कलावती मरकाम ने की। इस अवसर पर दुगली सरपंच रामेश्वर मरकाम, पूर्व सरपंच तुलसीराम मंडावी, सुरेन्द्र राज ध्रुव, कुलदीप साहू, हेमंत मंडावी, ननकुदास मानिकपुरी, नशुरुद्दीन शेख, संजय सेन, भैय्यालाल मंडावी, शिवा सिन्हा, केशव नेताम, दुर्गेश सोरी, चमन लाल सोरी, वरुण नेताम, संतोष मरकाम, उत्तम सोरी, रवि यादव, संजय नेताम, जावेद कुरैशी, कृष नेताम, मनीष ध्रुव, प्रियांशु मंडावी, नवीन मंडावी, जतिन वट्टी, भोजराज नेताम, भावेश नेताम, अरुण वट्टी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।




