मगरलोड..ग्राम डूमरपाली में विकसित कृषि संकल्प अभियान 2026
उत्तम साहू
धमतरी दिनांक 05-05-2026 विकासखंड मगरलोड अंतर्गत ग्राम डूमरपाली में विकसित कृषि संकल्प अभियान 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम के कृषकगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जनपद पंचायत मगरलोड के जनपद अध्यक्ष श्री वीरेंद्र कुमार साहू, क्षेत्र के जनपद सदस्य श्रीमती तिलोत्तमा साहू,मोहन साहू भाजपा मण्डल अध्यक्ष,ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती पुष्पा देवदास, पंचगण, कृषक महिला समूह के सदस्य एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। इसमें मुख्य रूप से संतुलित उर्वरक उपयोग, हरी खाद का उपयोग, नील-हरित शैवाल (Blue-Green Algae) का उपयोग, Soil Health Card के प्रति जागरूकता, बीज उपचार, जैविक खेती, नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी, ऑयल पाम की खेती, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, AgriStack, फसल चक्र अपनाने के लाभ, पराली जलाने से होने वाले नुकसान तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री के. एस. नरेटी, ग्रामीण कृषि अधिकारी श्री विजयकांत साहू, श्री गुलाब सिंह दीवान, श्री श्रवण कुमार साहू, श्री देवीराम साहू तथा आत्मा स्टाफ श्री संजू दर्रो उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से अवगत कराकर उनकी आय में वृद्धि एवं सतत कृषि को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं दी गई जानकारियों को अपनाने की प्रतिबद्धता जताई।

