भोथली विद्यालय का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम

0

 भोथली विद्यालय का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम



उत्तम साहू 

धमतरी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोथली, धमतरी का इस वर्ष का बोर्ड परीक्षा परिणाम अत्यंत उत्कृष्ट रहा है। कक्षा 12वीं में कुल 48 विद्यार्थियों में से 44 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जबकि 4 को पूरक मिला है। अनुत्तीर्ण कोई भी छात्र नहीं रहा। इस प्रकार विद्यालय का 12वीं का परीक्षा परिणाम 91.66 प्रतिशत दर्ज किया गया।

कक्षा 12वीं में खुशाल सेन ने प्रथम स्थान, खिलेश्वरी एवं उपासना ने द्वितीय स्थान तथा खुशी साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बोर्ड परीक्षा में स्काउट-गाइड से जुड़े 9 विद्यार्थियों को राज्य पुरस्कार के तहत 10 बोनस अंक प्राप्त हुए, जिससे उनके प्रतिशत में वृद्धि हुई और विद्यालय का गौरव बढ़ा।

कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 68.57 प्रतिशत रहा, जिसमें 22 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी तथा 2 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। डिंपल साहू ने 87 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान, टामिन साहू ने 86 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा भीमा साहू ने 83 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार कक्षा 11वीं का परीक्षा परिणाम 81.81 प्रतिशत रहा, जिसमें विद्या (84%) प्रथम, चंदन दास (81.8%) द्वितीय एवं डेमिन (80.88%) तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 9वीं का परीक्षा परिणाम 57.89 प्रतिशत दर्ज किया गया, जिसमें गुलशन कुमार (96.7%) प्रथम, वीणा (92.81%) द्वितीय तथा खीमा (78.57%) तृतीय स्थान पर रहे।

विद्यालय के प्राचार्य एल.के. उपाध्याय ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि वे समय का सदुपयोग करते हुए अनुशासन के साथ आगे बढ़ें और अपने लक्ष्य को प्राप्त करें।

इस अवसर पर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष त्रिभुवन सन्हरा, जनपद सदस्य दिलीप सेन, सरपंच श्रीमती शिवरात्रि ध्रुव सहित सभी जनप्रतिनिधियों, व्याख्याताओं एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !