जब जनसेवा बन जाए संकल्प… तब सूखे तालाब भी भर उठते हैं

0

 

जब जनसेवा बन जाए संकल्प… तब सूखे तालाब भी भर उठते हैं



उत्तम साहू 

नगरी। भीषण गर्मी, सूखते तालाब और गिरते भूजल स्तर से जूझ रहे नगरी नगर के लोगों के लिए अब राहत भरी खबर सामने आई है। नगर पंचायत ने जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए वर्षों से बंद पड़ी इरिगेशन नाली को पुनर्जीवित कर जल संकट से निपटने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

नगरवासियों की सबसे बड़ी चिंता निस्तार के लिए पानी की उपलब्धता को लेकर थी। ऐसे में नगर पंचायत ने केवल आश्वासन नहीं दिया, बल्कि ठोस पहल करते हुए कार्य शुरू किया। नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, उपाध्यक्ष विकास बोहरा और पार्षदों के नेतृत्व में बंद पड़ी नाली की साफ-सफाई और मरम्मत कर उसे फिर से चालू किया गया।

लगातार प्रयास और इरिगेशन विभाग से समन्वय के बाद सोंढूर से पानी छोड़ने की स्वीकृति मिली। इसका परिणाम यह हुआ कि वार्ड क्रमांक 13 स्थित गुढ़ियारी तालाब में पानी पहुंचना शुरू हो गया है, जिससे तालाब का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों के चेहरे पर अब साफ राहत दिखाई दे रही है।

नगर पंचायत ने बताया कि गुढ़ियारी तालाब के भरने के बाद वार्ड क्रमांक 14 पुरानी बस्ती स्थित दरियारा तालाब को भी इसी नहर-नाली के माध्यम से भरा जाएगा, जिससे पूरे क्षेत्र में पानी की समस्या से राहत मिलेगी।

इस कार्य के लिए नगर पंचायत की टीम ने करीब एक सप्ताह तक लगातार मेहनत की, जिसमें नालियों की सफाई और तकनीकी सुधार शामिल रहे। अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने कहा कि “जनता की सुविधा हमारी पहली प्राथमिकता है। हर साल इरिगेशन के माध्यम से तालाबों को भरा जाएगा और नगरी में पानी की कमी नहीं होने दी जाएगी।”

इस जनहितकारी पहल में उपाध्यक्ष विकास बोहरा, पार्षद अश्वनी निषाद, शंकर देव, यश करण पटेल, स्वच्छता निरीक्षक पुष्कर पाटील सहित पूरी नगर पंचायत टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

नगरवासियों के लिए यह सिर्फ पानी नहीं, बल्कि भरोसे और विश्वास की वह धारा है, जो दर्शाती है कि मजबूत नेतृत्व और सकारात्मक सोच से हर समस्या का समाधान संभव है। आने वाले समय में अन्य तालाबों को भी भरने की योजना बनाई जा रही है, ताकि नगरी क्षेत्र को पूरी तरह जल संकट से मुक्त किया जा सके।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !