धमतरी पुलिस का अंतरराज्यीय गांजा तस्करी पर बड़ा प्रहार, 55 किलो गांजा सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

0


धमतरी पुलिस का अंतरराज्यीय गांजा तस्करी पर बड़ा प्रहार, 55 किलो गांजा सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था गांजा, सांकरा चेकपोस्ट पर पकड़े गए आरोपी; 33.53 लाख की सामग्री जप्त



              उत्तम साहू,धमतरी, 05 मई 2026।

धमतरी पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 54 किलो 970 ग्राम गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह गांजा ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था, जिसे सांकरा चेकपोस्ट पर सघन वाहन जांच के दौरान पकड़ा गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में मादक पदार्थों के अवैध परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों, विशेषकर बोरई, कुंदई (ओडिशा) और विश्रामपुरी (कोंडागांव) ट्राई-जंक्शन पर पुलिस की मुस्तैदी बढ़ाई गई है, जिससे तस्करी नेटवर्क पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो रहा है।



🔷 चेकिंग के दौरान हुई कार्रवाई:
04 मई 2026 को सांकरा नाका में वाहन चेकिंग के दौरान मैनपुर की ओर से आ रही रेनॉल्ट डस्टर (MH 45 AD 9001) को रोककर तलाशी ली गई। वाहन की डिक्की से 38 पैकेटों में भरा 54.970 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 27.50 लाख रुपये आंकी गई है।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गांजा ओडिशा के बलांगीर से खरीदकर महाराष्ट्र के नासिक ले जा रहे थे।

🔷 जप्त सामग्री:

  • गांजा – 54.970 किलोग्राम (27,50,000)
  • रेनॉल्ट डस्टर वाहन – 5,00,000
  • 04 मोबाइल फोन – 1,03,500
    👉 कुल जप्ती – 33,53,500

🔷 आरोपीयों के नाम 

  1. अमोल अरुण ओढेकर (33 वर्ष), निवासी नासिक (महाराष्ट्र)
  2. तनिष गायकवाड (19 वर्ष), निवासी अहमदनगर (महाराष्ट्र)
  3. ऋषिकेश सिरसाट (23 वर्ष), निवासी अहमदनगर (महाराष्ट्र)

तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सिहावा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

🔷 पहले भी हुई थी बड़ी कार्रवाई:
उल्लेखनीय है कि 15 दिन पूर्व ही इसी सांकरा चेकपोस्ट पर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने 127.09 किलोग्राम गांजा जप्त कर लगभग 72.71 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की थी।

🔷 पुलिस की रणनीति से कमजोर हो रहा नेटवर्क:
लगातार की जा रही सख्त कार्रवाई और रणनीतिक निगरानी के चलते सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय गांजा तस्करी नेटवर्क पर धमतरी पुलिस का दबाव बढ़ता जा रहा है, जिससे अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लग रहा है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !