पति ने टीचर पत्नी को रिसॉर्ट में रंगरेलिया मनाते रंगे हाथों पकड़ा

0

पति ने टीचर पत्नी को रिसॉर्ट में रंगरेलिया मनाते रंगे हाथों पकड़ा 

  बच्चों के साथ क्रूरता और अवैध संबंधों का आरोप; 


बालोद, छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के टिकरापारा (वार्ड नंबर-04) से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के एक निवासी अब्दुल ताहिर ने अपनी पत्नी, जो कि एक प्राथमिक शाला में प्रधान पाठिका है, के खिलाफ पुलिस अधीक्षक (SP) को लिखित शिकायत दी है। ताहिर का आरोप है कि उसकी पत्नी उसे और उसके बच्चों को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है।

बच्चों के साथ क्रूरता की हदे

पीड़ित पति के अनुसार, पिछले दो सालों से उसकी पत्नी का व्यवहार पूरी तरह बदल गया है। वह घर में बच्चों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करती थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वह बच्चों की आंखों में मिर्च पाउडर डाल देती थी और कपड़े प्रेस करते समय उन्हें गर्म प्रेस से जलाती थी।

अवैध संबंधों का खुलासा

ताहिर ने बताया कि उसकी शादी 2006 में हुई थी और 17 साल तक सब कुछ ठीक रहा। लेकिन हाल ही में उसे अपनी पत्नी के मोबाइल में कई आपत्तिजनक मैसेज मिले। उसे पता चला कि उसकी पत्नी स्कूल जाने के बहाने अन्य पुरुषों के साथ घूमती है। जांच करने पर उसे अजहरूद्दीन और भाजपा नेता असरार अहमद के साथ पत्नी के संबंधों की जानकारी मिली।

रिसॉर्ट में पुलिस के साथ दी दबिश

शिकायतकर्ता के अनुसार, 25 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे वह अपने बहनोई और पुलिस बल (महिला आरक्षक सहित) के साथ एक रिसॉर्ट पहुँचा। वहाँ उसने अपनी पत्नी को असरार अहमद के साथ एक कमरे में बंद पाया। पति ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया है और इसे सबूत के तौर पर पेश किया है।

दूसरी ओर, आरोपी पत्नी (प्रधान पाठिका) ने इन सभी आरोपों को गलत बताया है। उसका कहना है कि संबंधित व्यक्ति केवल उसकी मदद करने आया था और उसके पति ने उसे बदनाम करने के लिए साजिश के तहत यह वीडियो बनाया है।

फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !