कुकरेल में समाधान शिविर का सफल आयोजन, 314 आवेदन प्राप्त

0

 

कुकरेल में समाधान शिविर का सफल आयोजन, 314 आवेदन प्राप्त
250 से अधिक आवेदनों का मौके पर हुआ त्वरित निराकरण



उत्तम साहू,धमतरी, 05 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार 01 मई से 10 जून 2026 तक आयोजित सुशासन तिहार के अंतर्गत जन शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में 4 मई को विकासखण्ड नगरी के ग्राम पंचायत कुकरेल में जन समस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें 17 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

17 पंचायतों के ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी

शिविर में ग्राम पंचायत कुकरेल, दरगहन, सलोनी, छुही, सियादेही, कांटाकुरीडीह, बनबगौद, माकरदोना, बाजारकुर्रीडीह, झुरातराई, कुम्हड़ा, डोकाल, केरेगांव, भोथापारा, चनागांव, सियारीनाला एवं खैरभरी के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए।

314 आवेदन, 266 का मौके पर समाधान

शिविर में कुल 314 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 306 मांग एवं 08 शिकायतें शामिल थीं। इनमें से 266 आवेदनों (262 मांग एवं 04 शिकायत) का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों को शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सार्वा, जनपद पंचायत नगरी अध्यक्ष श्री महेश गोटा, उपाध्यक्ष श्री हृदय साहू, सभापति श्री शुभंम यदु, जनपद सदस्य श्रीमती चन्द्रकला साहू एवं श्रीमती ईश्वरी नेताम सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत कुकरेल के सरपंच श्री ओंकार सिंह नेताम सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों की भी सक्रिय सहभागिता रही।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर, एसडीएम नगरी श्रीमती प्रीति दुर्गम एवं नोडल अधिकारी श्री शिव कुमार चन्द्राकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शिविर में लगे स्टॉलों का निरीक्षण कर आमजनों से सीधा संवाद किया।

योजनाओं की जानकारी, मौके पर लाभ वितरण

शिविर में राजस्व, पंचायत, कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा तथा सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया।

पारदर्शी और समयबद्ध निराकरण पर जोर

प्रशासन द्वारा प्रत्येक आवेदन का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

आगे भी जारी रहेंगे शिविर

सुशासन तिहार के तहत जिले में आगे भी विभिन्न स्थानों पर इस प्रकार के समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !