मसान घाट जंगल हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

0

 

मसान घाट जंगल हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

           मामला केरेगांव थाना क्षेत्र का 



उत्तम साहू,धमतरी, 02 मई 2026। जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ब्राह्मणबाहरा स्थित मसान घाट जंगल में मिली लाश की गुत्थी को धमतरी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शराब सेवन के दौरान हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, 30 अप्रैल 2026 को पुलेश्वर उर्फ सोनू यादव, नरेश यादव और शिशुपाल मरकाम एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी पुलेश्वर यादव ने कुल्हाड़ी (टंगिया) से हमला कर दिया। इस हमले में शिशुपाल मरकाम (38 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं नरेश यादव के सिर और कान पर प्राणघातक वार किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही केरेगांव पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया, साक्ष्य जुटाए और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पूरी घटना की कड़ी स्पष्ट हुई।

पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 11/2026 के तहत धारा 103(1), 109(1), 296 BNS के अंतर्गत मामला दर्ज कर टीम गठित की और आरोपी पुलेश्वर उर्फ सोनू यादव (20 वर्ष), निवासी ब्राह्मणबाहरा, को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

रिकॉर्ड कार्यवाही का दावा
धमतरी पुलिस ने दावा किया है कि पिछले एक वर्ष में जिले में हुए सभी हत्या के मामलों को सुलझाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो पुलिस की प्रभावी कार्यशैली को दर्शाता है।

पुलिस की अपील
धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के विवाद या असामाजिक गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !