गंगरेल डैम में जल सुरक्षा पर प्रशासन अलर्ट, नाव दुर्घटना परिदृश्य की मॉक ड्रिल आयोजित

0

गंगरेल डैम में जल सुरक्षा पर प्रशासन अलर्ट, नाव दुर्घटना परिदृश्य की मॉक ड्रिल आयोजित

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशन में रेस्क्यू टीम की तत्परता का प्रदर्शन, सुरक्षा मानकों के सख्त पालन के निर्देश



उत्तम साहू,धमतरी, 02 मई 2026। बरगी डैम हादसे के बाद जिले में जल सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशन में गंगरेल डैम में संभावित जल दुर्घटनाओं से निपटने हेतु व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

मॉक ड्रिल के तहत एक काल्पनिक नाव दुर्घटना का परिदृश्य तैयार किया गया, जिसमें नाव के असंतुलित होकर पलटने और यात्रियों के पानी में गिरने की स्थिति दर्शाई गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम, पुलिस, होमगार्ड और अन्य संबंधित एजेंसियां तत्काल मौके पर पहुंचीं और समन्वित ढंग से बचाव कार्य शुरू किया।



मोटर बोट और आधुनिक सुरक्षा उपकरणों की मदद से पानी में गिरे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मौके पर मौजूद मेडिकल टीम ने प्राथमिक उपचार दिया और जरूरत पड़ने पर घायलों को अस्पताल भेजने की प्रक्रिया का भी अभ्यास किया गया। इस दौरान आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की दक्षता और तत्परता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने गंगरेल डैम को प्रमुख पर्यटन स्थल बताते हुए सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर यात्री के लिए लाइफ जैकेट अनिवार्य हो और किसी भी स्थिति में ओवरलोडिंग न होने दी जाए। साथ ही, ऐसे मॉक ड्रिल नियमित रूप से आयोजित करने पर भी जोर दिया।



उल्लेखनीय है कि मॉक ड्रिल से एक दिन पहले 1 मई को प्रशासनिक टीम द्वारा बोटिंग प्वाइंट्स का निरीक्षण कर लाइफ जैकेट, लाइफ ब्वॉय, आपातकालीन किट और बोट की तकनीकी स्थिति की जांच की गई थी।

इस मॉक ड्रिल में बोटिंग कंपनियों के प्रबंधक, राजस्व विभाग, पुलिस, होमगार्ड और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। इस अभ्यास से जिले की आपदा प्रबंधन तैयारियों को और अधिक मजबूती मिली है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !