बकरीद अवकाश की तिथि बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

0

 

बकरीद अवकाश की तिथि बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश



उत्तम साहू,धमतरी, 26 मई 2026। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने वर्ष 2026 के घोषित सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाशों की सूची में आंशिक संशोधन किया है। जारी आदेश के अनुसार, ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व के लिए पूर्व में 27 मई 2026, बुधवार को घोषित अवकाश अब बदलकर 28 मई 2026, गुरुवार कर दिया गया है।

बताया गया है कि सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना क्रमांक-GENS-1001/86/2025-GAD-5 दिनांक 06 नवम्बर 2025 के तहत वर्ष 2026 के सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किए गए थे। पर्व की वास्तविक तिथि में परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन ने संशोधित आदेश जारी किया है।

नए आदेश के अनुसार अब प्रदेश में ईद-उल-जुहा (बकरीद) का सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश 28 मई 2026, गुरुवार को प्रभावशील रहेगा।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !