भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर में 3 दोस्तों की मौत

0

 

भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर में 3 दोस्तों की मौत


बालोद/ जिले में शुक्रवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही अथवा अस्पताल में मौत हो गई। हादसे में शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए।

यह हादसा थाना क्षेत्र के खेरीडीह गांव के पास हुआ। मृतकों की पहचान सिर्राभाठा निवासी तरुण यादव (20), राहुल सेवता (20) और नरेंद्र भुआर्य (21) निवासी मुड़खुसरा के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 10 बजे तीनों युवक बाइक से डोंडी लोहारा जा रहे थे। इसी दौरान राजनांदगांव की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार (CG 04 QB 5621) ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में एक युवक का पैर कटकर अलग हो गया, जबकि दूसरे का हाथ और तीसरे का पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां राहुल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि दो युवकों की मौत मौके पर ही हो गई थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

डोंडी लोहारा टीआई ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही सामने आ रही है। कार सवार दल्लीराजहरा से राजनांदगांव लौट रहे थे। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !