रायपुर में सनसनी: वकील पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला, चुनावी माहौल के बीच बढ़ी बेचैनी

0

 

रायपुर में सनसनी: वकील पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला, चुनावी माहौल के बीच बढ़ी बेचैनी


रायपुर। राजधानी रायपुर एक बार फिर चाकूबाजी की घटना से दहल उठी। राजातालाब इलाके के नूरानी चौक के पास अधिवक्ता रमीज खान पर अज्ञात युवक ने जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने लगातार कई वार किए, जिससे वकील गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोग संभल भी नहीं पाए। घायल अधिवक्ता को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

घटना की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी में हमलावर को नशे की हालत में बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

इधर, इस वारदात ने अधिवक्ता संघ चुनाव के बीच नया तनाव पैदा कर दिया है। रायपुर अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर पहले से ही माहौल गर्म है। 18 पदों के लिए चुनावी प्रक्रिया जारी है और 15 मई को मतदान होना है, जबकि 16 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस बार 66 प्रत्याशी मैदान में हैं।

दिनदहाड़े हुए इस हमले ने राजधानी की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !