गट्टासिल्ली में गूंजा सुशासन का स्वर, 346 आवेदनों का मौके पर हुआ समाधान

0

 गट्टासिल्ली में गूंजा सुशासन का स्वर, 346 आवेदनों का मौके पर हुआ समाधान


उत्तम साहू 

नगरी/ सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत नगरी विकासखंड के ग्राम गट्टासिल्ली में आयोजित 15वें समाधान शिविर में प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सीधा संवाद देखने को मिला। शिविर में कुल 377 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 346 आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण कर लोगों को राहत पहुंचाई गई।


शिविर में क्षेत्रीय विधायक अंबिका मरकाम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान जनपद पंचायत नगरी के श्री भानेन्द्र ठाकुर, सभापति श्री प्रेमसिंह सलाम, एसडीएम श्रीमती प्रीति दुर्गम, जनपद पंचायत सीईओ श्री रोहित बोर्झा, तहसीलदार श्री चुम्मन लाल ध्रुव,बेलर तहसीलदार श्री अखिलेश देशलहरा एवं सुश्री ख्याति कंवर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।



कार्यक्रम के दौरान विधायक और जनप्रतिनिधियों ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं के क्रियान्वयन और आवेदन निराकरण की जानकारी ली। अधिकारियों से चर्चा करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश भी दिए गए।


शिविर में गट्टासिल्ली सहित बगरूमनाला, करैहा, गेदरा, आमदी, चिंवरी, सरईटोला, गोविंदपुर, बटनहर्रा, झुंझराकसा और घोटगांव पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे। प्राप्त 377 आवेदनों में 370 मांग संबंधी और 7 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल रहे। शेष आवेदनों पर परीक्षण के बाद नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात प्रशासन ने कही।



समाधान शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभ भी वितरित किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान कार्ड, फूड बास्केट और निःशुल्क चश्मों का वितरण किया, वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग ने माताओं और बच्चों को पोषण किट प्रदान की। समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण भी वितरित किए गए।


ग्रामीणों ने शिविर को प्रशासन और जनता के बीच भरोसे को मजबूत करने वाली पहल बताया। सुशासन तिहार के माध्यम से गांव-गांव तक योजनाओं की पहुंच और समस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में यह शिविर महत्वपूर्ण साबित हुआ।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !