मुख्यमंत्री साय ने दिए सख्त निर्देश,गांव-शहर में पानी संकट नहीं होना चाहिए,

0

 मुख्यमंत्री साय ने दिए सख्त निर्देश,गांव-शहर में पानी संकट नहीं होना चाहिए, 



रायपुर।  छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी और पेयजल समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों पर सख्ती दिखाई है। सुशासन तिहार के दौरान कोरिया जिले में आयोजित चौपाल में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए साफ कहा कि गांवों और नगरीय निकायों में कहीं भी पेयजल आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए।


उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में आम जनता को पानी के लिए परेशान होना पड़े, यह किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से राज्य के अलग-अलग हिस्सों से पेयजल संकट की शिकायतें मिल रही हैं, ऐसे में अधिकारी तत्काल समस्या का निराकरण सुनिश्चित करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट किया कि जहां भी पेयजल संकट की स्थिति बनेगी, वहां संबंधित कलेक्टर की जिम्मेदारी तय की जाएगी। साथ ही उन्होंने निर्माणाधीन पानी टंकियों का काम तय समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए और कहा कि जिन क्षेत्रों में टंकियों का निर्माण कार्य चल रहा है, वहां लोगों को नियमित पानी उपलब्ध कराने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए।




Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !