धमतरी में ‘एसिड अटैक’ से दहशत: मामूली विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, नाबालिग समेत 3 गंभीर

0

 

धमतरी में ‘एसिड अटैक’ से दहशत: मामूली विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, नाबालिग समेत 3 गंभीर


उत्तम साहू 

धमतरी। गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक हो गया। देखते ही देखते गुस्से में बेकाबू हुए लोगों ने पीतल साफ करने में इस्तेमाल होने वाला तेजाब दूसरे पक्ष पर फेंक दिया। इस खौफनाक घटना में एक नाबालिग समेत तीन लोग बुरी तरह झुलस गए।

मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। किसी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी कुछ ही देर में मारपीट और फिर एसिड फेंकने जैसी वारदात में बदल गई। तेजाब पड़ते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण तीनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि घायलों में एक नाबालिग भी शामिल है, जिसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि हमला पूर्व नियोजित था या अचानक गुस्से में अंजाम दिया गया।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

फिलहाल इस सनसनीखेज एसिड कांड ने पूरे धमतरी जिले को झकझोर कर रख दिया है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !